जमशेदपुर. टिनप्लेट अस्पताल रोड में शुक्रवार की देर रात दो अपराधियों ने स्वच्छता मई पीटर के घर में पिस्तौल का भय दिखाकर बंधक बना लिया और 25 हजार रुपए समेत गहने लेकर फरार हो गए। पीटर टिनप्लेट अस्पताल में नर्स हैं।
शनिवार को इस संबंध में उन्होंने गोलमुरी थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार पति मानगो अपनी बीमार मां के पास गए थे। वह घर में ननद के साथ थी। देर रात दो अपराधियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अपराधी घर के अंदर घुस गए। उनके हाथ में पिस्तौल थी। पिस्तौल का भय दिखाकर उन्होंने अलमीरा की चाबी मांगी। दोनों युवकों ने हमलोगों को बंधक बना लिया था।
पिस्तौल के भय से उन्होंने चाबी दे दी। इसके बाद अपराधियों ने अलमीरा से 25 हजार रुपए नगद समेत गहने और तीन मोबाइल ले गए। अपराधी उनका दो जोड़ी कनबाली, दो चेन (दोनों सोना का) ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को गोलमुरी थाना की पुलिस भी भुक्तभोगी के घर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।