जमशेदपुर. टाटा मोटर्स से निष्कासित कर्मचारी पुत्रों ने सोमवार को टाटा मोटर्स गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कर्मचारियों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। ये निष्कासित कर्मचारी उत्पादन में आईटीआई प्रशिक्षुओं को लगाए जाने का विरोध कर रहे थे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डीडी त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी कर्मचारी पुत्रों की जगह आईटीआई प्रशिक्षुओं से काम करा रही है। इससे कंपनी के उत्पाद की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस बारे में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन में उपेन्द्रजीत कौर, निर्मला देवी, शांति देवी, विलियम्स हांसदा, भरत भूषण मित्तल आदि उपस्थित थे।