पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amarinder Notice Came Into The Spotlight At DPS

डीपीएस को नोटिस मिलने पर सुर्खियों में आए थे अमरेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. पूर्व सांसद धनराज सिंह के बड़े बेटे अमरेंद्र सिंह दो साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब लोन नहीं लौटाने की वजह से इलाहाबाद बैंक ने जमशेदपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की संपत्ति को जब्त करने की नोटिस दे डाली। बाद में धनराज सिंह ने अमरेंद्र सिंह को स्कूल संचालन से बेदखल करते हुए खुद संचालन की डोर संभाली और पटना के साथ ही जमशेदपुर में बैठना शुरू किया। इस काम में उन्होंने अपनी पत्नी को भी लगाया था। अमरेंद्र सिंह ने बैंक के अलावा बाजार से काफी पैसे उधार ले रखे थे। जानकारों का कहना है कि पैसे नहीं लौटाने की वजह से उनके कई दुश्मन हो गए थे।
दो माह पहले तक शहर में था परिवार
दो माह पहले तक उनका परिवार जमशेदपुर में ही रह रहा था और बच्चे यहीं डीपीएस में पढ़ते थे। जानकारों का कहना है कि जमशेदपुर में उधार लौटाने के बढ़े दबाव के बाद वे शहर छोड़कर पटना चले गए थे। उल्लेखनीय है कि धनराज सिंह ने डीपीएस की फ्रेंचाइजी 2002 में जमशेदपुर में खोली थी। पहले यह स्कूल मानगो में राजा सिंह के भाड़े के मकान में चलता था। बाद में हाइवे में नया परिसर बनने के बाद सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी का संचालन वहां होने लगा, लेकिन मानगो में प्राइमरी सेक्शन चलता रहा। बैंक के लोन के विवाद सामने आने के बाद राजा सिंह ने डीपीएस के प्राइमरी को हटाने का नोटिस दे दिया, जिसकी वजह से प्राइमरी के सेक्शन हटाना पड़ा। डीपीएस विवाद में तत्कालीन प्रिंसिपल धनंजय पान समेत दर्जनों शिक्षकों को स्कूल छोड़ना पड़ा था।

पैसा भी हो सकता है मौत की वजह
इधर, जानकारों का कहना है कि अमरेंद्र के इतने दुश्मन हो गए थे कि उन्हें जमशेदपुर से पटना जाना पड़ा था।