पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Arrival Of The 27th President Of The Rehearsal

राष्ट्रपति के आगमन का रिहर्सल 27 को, तैयारी की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. 28 दिसंबर को राष्ट्रपति के शहर आगमन के मद्देनजर सोमवार को कोल्हान के आयुक्त आलोक गोयल ने जिला प्रशासन की तैयारियों की परिसदन में समीक्षा की। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य जयंत घोष भी शामिल हुए। मालूम हो कि बंग भाषा साहित्य सम्मेलन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति यहां आ रहे हैं।
एयरपोर्ट से ऑडिटोरियम तक होगी पुख्ता सुरक्षा
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सोनारी एयरपोर्ट से टाटा ऑडिटोरियम तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। आयोजन स्थल सहित कई स्थानों पर फायर बिग्रेड के वाहन भी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले हर व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस 27 दिसंबर को रिहर्सल करेगी।
मंच पर बैठने वालों की मांगी जानकारी
समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ मंच साझा करने वालों पर भी जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्य जयंत घोष से उन सभी लोगों की जानकारी मांगी, जो कार्यक्रम के दौरान मंच पर रहेंगे। आयोजक जो नाम प्रशासन को देंगे, उनके बारे में प्रशासन अपने स्तर से भी जानकारी जुटाएगा। राष्ट्रपति भवन से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आने के बाद एक बार फिर नए सिरे से प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने आयोजकों से निमंत्रण पत्र के प्रारूप के बारे में भी जानकारी मागी है। आयोजनों से प्रशासन ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी की भी मांग की है।
बैठक में ये थे उपस्थित : डीसी डॉ अमिताभ कौशल, डीआईजी मो. नेहाल, एसएसपी अमोल वेणुकांत होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, एसओआर अनिल कुमार राय, एडीसी सुनील कुमार, नजारत उप समाहर्ता दिलीप कुमार तिवारी, एसडीओ प्रेमरंजन, डीपीआरओ अविनाश कुमार आदि।

28 दिसंबर को राष्ट्रपति के आगमन से पहले सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। जिला प्रशासन अपने स्तर से तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। आलोक गोयल,आयुक्त , कोल्हान