पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचक्रधरपुर. आजसू के जिला सचिव और मुखिया जयपाल पूर्ति की मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसकी पुष्टि जिले के एसपी पंकज कंबोज ने की है। घटना सोनुवा थाना से 14 किमी दूर कदमडीहा गांव की है।
जानकारी के अनुसार जयपाल पूर्ति के घर पर करीब 25 बंदूकधारी पहुंचे और उनकी पत्नी से पानी मांगा। जैसे ही जयपाल घर से निकले, बंदूकधारियों ने तड़ातड़ गोलियां बरसा दीं। उनलोगों ने घर में आग लगाने की भी कोशिश की। रात होने के कारण पुलिस घटनास्थल पर नहीं गई। कदमडीहा पंचायत उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है।
उग्रवाद प्रभावित है इलाका : कदमडीहा पंचायत उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र। इस इलाके में हाल ही में एक जेसीबी जला दी गई थी। यहां अक्सर माओवादियों की आवाजाही होती रही है। बंदूकधारियों की संख्या से यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें नक्सलियों का हाथ है, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है।
आगे क्या : रात होने के कारण घटनास्थल पर पुलिस नहीं जा सकी थी। एसपी तक को खबर है। सुबह पुलिस कदमडीहा जाएगी। राजनीतिक दल हंगामा कर सकते हैं।
॥गोइलकेरा प्रखंड की कदमडीहा पंचायत के मुखिया जयपाल पूर्ति की हत्या की सूचना मिली है। रात की घटना है। किसने मारा है, अभी यह कहना मुश्किल है। ञ्जञ्ज
पंकज कंबोज, एसपी चाईबासा
कौन हैं जयपाल पूर्ति
39 वर्षीय जयपाल पूर्ति पूर्व सांसद मोरन सिंह पूर्ति के बड़े पुत्र हैं। उन्होंने २००९ में राजद के टिकट पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। फिलहाल आजसू के जिला सचिव और कदमडीहा पंचायत के मुखिया थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.