(चैंबर भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाते एस.कार्तिक, सुरेश सोंथालिया, प्रेमरंजन, श्रवण काबरा व जगदीश प्रसाद)
जमशेदपुर. शहर में सुव्यवस्थित यातायात नियम को पालन करने के लिए बदलाव नहीं, बल्कि लोगों की सोच में परिवर्तन होनी चाहिए। ट्रैफिक संबंधित अभियान कड़ाई या जुर्माना से सफल नहीं हो सकता। यदि लोग अपनी जिम्मेवारी व कर्तव्यों का सिविक सोच के साथ निर्वहन करेंगे, तो अभियान खुद-ब-खुद सफल हो जाएगा। मंगलवार को चैंबर भवन में परिवर्तन अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सिटी एसपी एस. कार्तिक ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन अभियान को आंदोलन बनाने में मीडिया, समाजसेवी संस्थाओं के अलावा सिंहभूम चैंबर का बहुत बड़ा रोल है। सिटी एसपी ने सामाजिक, राजनीतिक, व्यवसायिक तथा औद्योगिक संगठनों के अलावा अभिभावकों, बच्चों तथा स्कूल प्रबंधन से शहर में सुव्यवस्थित यातायात के लिए परिवर्तन अभियान को और बेहतर तरीके से सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।
घर से नियम पालन की आदत डालें : एसडीएम
एसडीएम प्रेमरंजन ने कहा कि ट्रैफिक नियम तभी लागू होगा, जब लोग अपने आदत में परिवर्तन करेंगे और अभियान तभी सफल होगा, जब उसे लोग आंदोलन का रूप देंगे। शहरवासी इस अभियान को आंदोलन बनाने लिए अपने घर से यातायात नियम का पालन करने की आदत डालें।
दिखावे के चक्कर में अधिक हादसे : डीएसपी
प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी जगदीश प्रसाद ने कहा कि टीनएजर्स लड़के लड़कियों को आकर्षित करने अथवा दिखावे के लिए तेजी से या स्टाइल में बाइक चलाते हैं, जिससे अधिक हादसे होते हैं।
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीर