पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bajrangi And Explore The City By Bhole Shankar

बजरंगी और भोले शंकर ने किया नगर का भ्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के कर्मचारी आवासीय परिसर स्थित नवनिर्मित पंचमुखी मंदिर में चल रहा पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को संपन्न हुआ।
अंतिम दिन पूजा की शुरुआत देवी-देवताओं के आह्वान व वेदी के साथ हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा -अर्चना की गई। पूर्वाह्न 11 बजे भगवान शिव व बजरंगबली की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया।
इसमें काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। नगर भ्रमण में श्रद्धालु शीतला मंदिर. पुराना कोर्ट, एमजीएम अस्पताल होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद परिसर में बने मंडप में पूजा-अर्चना की गई।

दोपहर को हुई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
दोपहर दो बजे शुभ मुहूर्त में बजरंगबली व शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ। दिनभर मंदिर परिसर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके पहले दोपहर एक बजे भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा के सारे अनुष्ठान आचार्य ओमप्रकाश चौधरी व गोपालगंज से आए पांच पुरोहितों ने संपन्न कराया। शाम को संध्या पूजा के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज रात्रि जागरण
मंदिर समिति के सदस्य अमरनाथ ने बताया कि मंगलवार को मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें गोरखपुर की भजन मंडली प्रस्तुत देगी। इनके साथ स्थानीय गायिका सुमित्रा बनर्जी व पूजा भी अपने मधुर आवाज से भजनों की अमृत वर्षा करेंगी।
इन्होंने दिया योगदान : अनुष्ठान को सफल बनाने में अमरनाथ सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, राजेंद्र गोस्वामी, विनय श्रीवास्तव, अविनाश आदि ने योगदान दिया।