पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिल्म फेस्टिवल : धुंध व इश्क 69 को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, करीम सिटी कॉलेज की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. फिल्म धुंध और इश्क-69 को शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल सुपर शॉर्ट्स-14 में बेस्ट फिल्म (प्रोडक्शन) का अवॉर्ड मिला। टाटा स्टील के सोसायटी फॉर प्रोमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई) और अभिनय प्रशिक्षण संस्थान मीडिया मंत्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फेस्टिवल का मंगलवार को एसएनटीआई सभागार बिष्टुपुर में समापन हुआ।

समारोह में जेनरल केटेगरी में संजय उपाध्याय की फिल्म धुंध और एजुकेशनल इन्स्टीट्यूशन केटेगरी में करीम सिटी कॉलेज के छात्र कार्तिक कुमार भगत की फिल्म इश्क 69 को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। डीसी अमिताभ कौशल की पत्नी गायत्री सिंह ने फिल्म धुंध के निर्देशक संजय उपाध्याय को नकद 15 हजार और इश्क 69 के निर्देशक कार्तिक कुमार भगत को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
झारखंड के बाहर की फिल्मों की केटेगरी में स्पेशल जूरी का अवॉर्ड जीतेन्द्र कुमार सिंह की फिल्म टू बैग्स को मिला। फेस्टिवल में कुल 29 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जूरी में शहर के साहित्यकार जयनंदन के अलावा मीडिया मंत्र के निर्देशक संजय सिंह और आशीष कुमार शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन हरि मित्तल ने किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीर