पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bistupur General Post Office Had The Kisan Vikas Patra

बिष्टुपुर प्रधान डाकघर में मिलने लगा किसान विकास पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. लंबे इंतजार के बाद शहर में केवीपी (किसान विकास पत्र) मिलने लगा है। फिलहाल यह केवल बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में उपलब्ध है। नए साल की शुरुआत में कोल्हान प्रमंडल के कुछ और डाकघरों में केवीपी मिलने लगेगा। पहले चरण में पांच हजार किसान विकास पत्र आए हैं। इसमें 1000, 5000 व 10 हजार रुपए के पत्र शामिल हैं। अभी 10 हजार रुपए से अधिक राशि का किसान विकास पत्र उपलब्ध नहीं है।
प्रधान डाकघर के सभी काउंटर पर उपलब्ध
बिष्टुपुर प्रधान डाकघर में 28 नवंबर से किसान विकास पत्र मिलना शुरू हुआ। लोगों की सहूलियत के लिए प्रधान डाकघर के सभी काउंटर पर केवीपी देने की व्यवस्था की गई है। लोग पचास हजार रुपए के केवीपी की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए डाक अधीक्षक एन सरकार ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया है। नासिक स्थित इंडियन सिक्युरिटी प्रेस में और केवीपी के लिए डिमांड भेजा गया है।
यह भी जानें
केवीपी में निवेश करने पर 8 साल 4 महीने में राशि दोगुनी होगी।
निवेश करने के ढाई साल बाद जमा राशि को निकालने की सुविधा।
ढाई साल के बाद सूद समेत हर छह माह बाद कितनी रकम मिलेगी, केवीपी सर्टिफिकेट में होगा दर्ज।
केवीपी में निवेश कराने पर एजेंट को 0.5 प्रतिशत कमीशन मिलेगा।
निवेश के लिए ये जरूरी
ग्राहक को परिचय पत्र और पता का प्रमाणपत्र देना होगा।
बैंक में जो प्रमाणपत्र स्वीकार्य है, डाकघर में भी वही मान्य है।
मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक खाता पुस्तिका, पासपोर्ट आदि मान्य।
प्रमाणपत्र पर खुद हस्ताक्षर कर ग्राहक अभिप्रमाणित कर सकते हैं।
अब तक 750 केवीपी की बिक्री
एक नवंबर को किसान विकास पत्र जारी करने के बारे में फैसला हुआ था। अब प्रधान डाकघर में केवीपी मिलना शुरू हो चुका है। 5 हजार सर्टिफिकेट आए हैं। अब तक 750 केवीपी की बिक्री हुई है। सभी डाकघरों में केवीपी उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। पंद्रह दिन के अंदर पर्याप्त केवीपी मंगा लिए जाएंगे। 50 हजार रुपए तक के केवीपी भी जल्द ही उपलब्ध होगा।' एन. सरकार, डाक अधीक्षक