पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bonus Agreement Was Leaked To The Media Furore

मीडिया में बोनस समझौता लीक होने पर हुआ हंगामा, कैंटीन का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टाटा कमिंस बोनस समझौते का प्रारूप मीडिया में लीक होने और टाटा मोटर्स में कम बोनस को लेकर कैंटीन बहिष्कार के मद्देनजर सोमवार को बोनस समझौता नहीं हो सका। सोमवार को कमिंस प्रबंधन और यूनियन की वार्ता में इसे लेकर हंगामा हो गया। उधर, प्रबंधन का कहना है कि सोमवार को हुई वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। कंपनी के एचआर प्रमुख कुमार कौशलेन्द्र ने कहा कि कंपनी ने यूनियन के समक्ष तीन साल का बोनस फॉर्मूला दिया है। इस पर सहमति नहीं बन पाने से समझौता नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस साल बोनस फॉर्मूला के आधार पर 19 फीसदी बोनस आ रहा है।
लेकिन यूनियन इस फॉर्मूले को समझने की कोशिश कर रही है। मंगलवार को फिर वार्ता होगी। उधर, यूनियन के महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
क्या है फॉर्मूला
इस फॉर्मूला के तहत कंपनी ने अपने लक्ष्य (टार्गेट) को पाने के लिए मानक तय किए हैं। इन मानकों में प्रोडक्शन से लेकर प्रोफिट आदि मानकों को शामिल किया गया है। इस फॉर्मूला पर सहमति मिलने के बाद अगले तीन साल के लिए बोनस समझौता होगा। लेकिन इस फॉर्मूला की अवधि को लेकर यूनियन में सहमति नहीं बन पाई है।