जमशेदपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने ही प्रश्नों का उत्तर देने में फंस गया है। 21 सितंबर को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) की उत्तर कुंजी 25 सितंबर को बोर्ड द्वारा जारी की गई। इसमें बोर्ड ने एक ही प्रश्न के अलग-अलग सेट में अलग-अलग उत्तर दिखाए हैं। बोर्ड ने कुल 30 प्रश्नों में से 15 प्रश्नों के दो-दो उत्तर जारी कर दिए हैं। मालूम हो कि रविवार को जिले के चार केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता और परीक्षार्थियों में आत्मविश्वास लाने के लिए पहल करते हुए प्रश्नों के सही उत्तर गुरुवार को जारी किए। छात्रों ने जब उत्तर खोजा तो वह गलत निकला।
बोर्ड की यह है गलती
बोर्ड ने प्रश्नपत्र के क्यू सेट में भाषा के द्वितीय प्रश्नपत्र के प्रश्न संख्या-123 में कस्य ध्वनि श्रूयते पूछते हुए इसका उत्तर दूसरा विकल्प वंश्या को बताया है, जबकि इसी प्रश्न को टी सेट में प्रश्न संख्या-138 में पूछते हुए इसका उत्तर भेर्या बताया है। इसी तरह से क्यू सेट के प्रश्न संख्या 124, 125, 126, 127, 132, 133, 135, 140, 142, 143, 144, 145, 147, 148 व 149 पर भी अभ्यर्थियों ने आपत्ति जाहिर की। साथ ही बोर्ड से इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय दिए जाने की मांग की है।