पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'स्लिम के सपनों को करेंगे पूरा', वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की पहल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/जमशेदपुर. टाटा मोटर्स के एमडी कार्ल स्लिम की मौत घरेलू झगड़े के चलते हुई? बैंकॉक पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो इस केस से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं को जो सुसाइड नोट मिले हैं उसमें घरेलू समस्याओं से परेशान होने का उल्लेख किया गया है। यह नोट स्लिम की पत्‍नी के नाम है। शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस इसे आत्महत्या ही मानकर चल रही है। हालांकि, इस बात की भी जांच की जा रही है की वह नोट स्लिम ने खुद लिखा था या नहीं।

रविवार की शाम लौटने वाले थे भारत
यह नोट उसी कमरे से मिला जिसमे स्लिम और उनकी पत्नी ने 24 जनवरी को चेक इन किया था। दोनों रविवार की शाम वापस भारत लौटने वाले थे। लेकिन रविवार की सुबह स्लिम का शव बैंकॉक के शांगरी-ला होटल के नीचे पाया गया। स्लिम टाटा मोटर्स की एक सब्सिडियरी कंपनी की बोर्ड मीटिंग में शामिल होने थाईलैंड में थे। उनकी पत्‍नी भी उनके साथ थीं। बताया जाता है कि जब स्लिम का शव मिला तब उनकी पत्‍नी अपने कमरे में सो रही थीं। स्लिम का शव मिलने के बाद होटल के कर्मियों ने उन्हें नींद से जगाया और मामले की जानकारी दी।
दिमाग व अंदरूनी अंग बर्बाद मिले
सोमवार को उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें उनके शरीर पर कई तरह के जख्म के निशान मिले। इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन के चीफ ने बताया कि स्लिम की कई हड्डियाँ टूटी हुई थीं। उनके दिमाग और अंदर के हिस्सों में भी गंभीर चोटें लगी थीं जिस कारण उनके कई अंदरूनी अंग बर्बाद हो गए।
स्लिम सितंबर 2012 में टाटा मोटर्स के एमडी बने थे। तब से वह कई बार कंपनी के जमशेदपुर स्थित प्‍लांट भी आए थे। जमशेदपुरवासियों के दिलों में कार्ल स्लिम हमेशा बसे रहेंगे। वे जब भी शहर आए, यहां के लोगों को कुछ देकर ही गए। यही वजह थी कि टाटा मोटर्स के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक उनकी मोहक मुस्कान और जिंदादिली के मुरीद रहे। उन्होंने फुटबॉल मैच खेल यूनियन के साथ रिश्ते को और मजबूत किया।
टेल्को वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता संतोष सिंह ने बताया कि टेल्को स्टेडियम में 9 मई 2012 को यूनियन के साथ उन्होंने मैच खेला। यूनियन की जीत हुई और कार्ल स्लिम ने उन्हें बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड दिया।
आगे पढें- जमशेदपुर ने कैसे किया स्लिम को याद... हाथ नहीं, गले मिलते थे...

फोटो कैप्शन : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर स्थित प्लांट में कार्ल स्लिम। (फ़ाइल फोटो)