जमशेदपुर. टेल्को क्रॉस रोड नंबर 17 के क्वार्टर नंबर-5ए निवासी मंगला मुखर्जी (70 वर्ष) से बदमाश ने पता पूछने के बाद सोने की चेन छीनकर भाग गया। मंगला मुखर्जी ने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई मदद को नहीं पहुंचा। घटना रविवार शाम करीब 5.30 बजे की है।
मंगला मुखर्जी के अनुसार, रविवार को उनके बेटे टाटा मोटर्स कर्मी (केएन मुखर्जी) पत्नी व बेटे के साथ साकची गए थे। घर पर वह अपनी पोती के साथ थीं। शाम में मंगला क्वार्टर के गेट के पास खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और प्रशांत का पता पूछा। उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद युवक ने अचानक उनके गले से चेन छीन ली और भाग गया। कुछ दूरी पर युवक का साथ बाइक लेकर खड़ा था, जिससे दोनों फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 60 हजार रुपए थी।
जानकारी मिलने पर केएन मुखर्जी घर पहुंचे। उन्होंने घटना की शिकायत टेल्को थाना की पुलिस से की। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।