जमशेदपुर. फिटनेस के लिए 14 दिसंबर को शहर में दौड़ का आयोजन किया जाएगा। टाटा स्टील द्वारा आयोजित जमशेदपुर रन ए थॉन में पांच आयु वर्ग में स्पर्धाएं होंगी। स्पर्धाएं 10, 7, 5 और 3 किमी की आयोजित की जाएंगी। पांच किमी की स्पर्धा दो आयु वर्ग में आयोजित होंगी।
इच्छुक व्यक्ति ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
दौड़ में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन http://innovationsinc.in/event/tata2014 वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा वे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के एकाउंट विभाग में तीन सौ रुपए जमा कर प्रतिभागी बन सकते हैं। यह राशि दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक 10 दिसंबर तक जमा होगी।
पांच आयु वर्ग में दौड़
दूरी प्रतिभागी
10 किमी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिला
07 किमी कंपनियों व संस्थानों के कर्मचारी
05 किमी कक्षा छह से 12 तक के स्कूली बच्चे और सीनियर सिटीजन
03 किमी नि:शक्त
आगे की स्लाइड में पढ़िए कहां से कहां तक।