पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. फ्रांस से आए डैसहांड प्रजाति के श्वान ने 16वां फेडरेशन कैनेलॉजिक इंटरनेशनल (एफसीआई) डॉग शो के बेस्ट इन शो का खिताब हासिल किया। वहीं, जमशेदपुर कैनल क्लब (जेकेसी) की ओर आयोजित 52 वें डॉग शो में बेस्ट इन शो का खिताब कोलकाता के जर्मन शेफर्ड को दिया गया।
जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को कप व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोलकाता के ही डोबरमैन प्रजाति के श्वान को एफसीआई बेस्ट पपी और डैसहांड को बेस्ट ब्रीड का खिताब हासिल हुआ। दूसरी ओर 52 जेकेसी डॉग शो में पंजाब के जर्मन शेफर्ड प्रजाति के श्वान को बेस्ट ब्रीड इन इंडिया का खिताब दिया गया।
इन्होंने निभाई जज की भूमिका
वेलिंगटन हो (मलेशिया), डॉ पेरो बोजीनोलस्की (मेसिडोनिया), बो स्कालिन (स्वीडन), नतालजा स्कालिन (स्वीडन), ग्राहम केर (आस्ट्रेलिया), अलेक्सी वेलकिन (रूस) व सीवी सुदर्शन (भारत)।
ये भी थे मौजूद
जेकेसी के एएम मिश्रा, पीआर प्रसाद, आशीष माथुर, आरके सिन्हा, अर्जुन अग्रवाल, गोपाल प्रसाद चौधरी, एसी प्रसाद सहित काफी संख्या में क्लब के सदस्य व शहर के श्वान प्रेमी।
डॉग शो के विजेता
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.