जमशेदपुर. आदित्यपुर में जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से बनाए गए पंडाल का उद्घघाटन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को किया। यहां मां की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल खुलते ही प्रतिमा का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देवी की मुख्य प्रतिमा का पट 30 सितंबर को खुलेगा।
कल खुलेंगे पट, मां देंगी दर्शन
जमशेदपुर | महापंचमी पर रविवार को शहर के कुछ पूजा पंडालों का उदघाटन हुआ और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं, सोमवार को शहर के ज्यादातर पूजा पंडालों का उदघाटन होगा। मंगलवार को षष्ठी व सप्तमी तिथि पर पूजा पंडालों में स्थापित की गई मां की प्रतिमा के पट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसी के साथ मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ने लगेगी। पूजा के मद्देनजर सभी कमेटियों ने अपने-अपने पंडालों की आकर्षक विद्युत सज्जा कराई है। पूजा कमेटियों ने सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए हैं। इस बार शहर में कहीं थाईलैंड का मंदिर, तो कहीं लालकिला के प्रारूप का पंडाल बनाया गया है।
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह, काशीडीह
काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का उदघाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें अच्छाई के पथ पर चलना है। भ्रष्टाचार रूपी राक्षस को जड़ से मिटाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष अभय सिंह, निर्भय सिंह समेत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
मेला चलेगा : 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक
क्या है खास : ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब का पूजा पंडाल आकर्षक है। पेटिंग से पंडाल की सजावट की गई है। कारीगरों ने कला का
खूबसूरत नमूना इस पंडाल पर पेश किया है। यहां लगने वाला मेला शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र होता है।
जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब, आदित्युपर
जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल का उदघाटन झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया। बाबूलाल मरांडी ने जहां अपने भाषण में झारखंड की भलाई के लिए लोगों की सदबुद्धि की कामना की, वहीं मां दुर्गा से राज्य के चतुर्दिक विकास की कामना की।
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल का फीता कटते ही हजारों की संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु पंडाल की खूबसूरती देखने उमड़ पड़े।
क्या है खास : यहां 80 फीट ऊंची म्यांमार की गोल्डन टेंपल को बड़े ही बेहतरीन अंदाज में कारीगरों ने सजाया संवारा है। सोने जैसा चमक रहे इस पंडाल में भगवान बुद्ध की कलाकृति देखते ही बन रही है।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।