पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Entrepreneurs Will Brainstorm On New Models Of Development Of The Country

विकास के नए मॉडल पर मंथन करेंगे देश के उद्यमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. एक्सएलआरआई में सामाजिक उद्यमिता पर छठा राष्ट्रीय सम्मेलन 31 जनवरी से शुरू होगा। फादर प्रभु हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे एक्सएलआरआई के निदेशक फादर ई अब्राहम इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।इस सम्मेलन के संयोजक प्रो. मधुकर शुक्ला ने बताया कि सेमिनार का थीम रि-थिंकिंग डेवलपमेंट-स्ट्रेंथनिंग द ग्रॉस रूट्स रखा गया है। यह आयोजन एक्सएलआरआई के फादर अरुपे सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड सस्टनेबिलिटी (फेसेस) और सिग्मा संस्था की ओर से हो रहा है। सम्मेलन में देशभर के उद्यमी ऐसे मॉडल पर मंथन करेंगे, जिससे समाज का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हम देश में विकास का मानदंड सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) या पर कैपिटा इनकम (प्रति व्यक्ति आय) को मानते हैं। लेकिन, जीडीपी का असर देश की आधी आबादी पर नहीं दिखता। ऐसे में जरूरी हो गया है कि विकास के मॉडल को हम नए नजरिए से देखें और उस पर विचार करें।

डॉ वर्गीस कुरियन व्याख्यानमाला आज

सेमिनार के पहले दिन मिल्क मैन के रूप में मशहूर डॉ वर्गीस कुरियन की याद में सस्टेनेबल डेवलेपमेंट (सतत् विकास) पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। योजना आयोग के सदस्य और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन सोशल इंटरप्रिन्योरशिप अवार्डी डॉ मिहिर शाह मुख्य वक्ता होंगे। एक्सएलआरआई की ओर से जेआरडी व्याख्यानमाला के बाद डॉ वर्गीस कुरियन व्याख्यानमाला का आयोजन हो रहा है।

विभिन्न विषयों पर होंगे तकनीक सत्र

तीन दिन के सम्मेलन में बिल्डिंग सेल्फ रिलायंट कम्युनिटीज, क्रिएटिंग मार्केट्स-बूस्टिंग लोकल इकोनॉमी, लीवरेजिंग इंडीजेनस रिसोर्सेज, प्रोमोटिंग इंटरप्रिन्योरशिप, कम्युनिटी मैनेज्ड हेल्थ केयर और ग्रास रूट्स इनोवेशन पर तकनीक सत्र होंगे।