चक्रधरपुर. डीआरएम राजीव अग्रवाल ने कहा है कि लौह अयस्क माइंस बंद होने का असर चक्रधरपुर रेल मंडल की कमाई पर होगा। रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।
चक्रधरपुर में डीआरएम अग्रवाल ने दैनिक भास्कर से गुरुवार को कहा कि खदानों के बंद होने का असर रेलवे पर पड़ा है।
लंबे समय तक खदानें बंद रहीं, तो ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल रेल मंडल ने 97 मिलियन टन लौह अयस्क की ढुलाई की थी। इस साल 104 मिलियन टन ढुलाई का लक्ष्य निर्धारित था, जो पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रेल यात्री सुविधा पर असर नहीं पड़ेगा। सुिवधाओं में किसी तरह कटौती नहीं की जाएगी।
जिले में एक माह से बंद हैं माइंस
जिले की आयरन ओर की करीब 30 माइंस इन दिनों बंद हैं। इससे रेलवे के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। डीआरएम का मानना है कि खदानें जल्द खुलीं, तो रेलवे को नुकसान कम होगा।