जमशेदपुर. टाटा मेन हॉस्पिटल (टीेएमएच) की मेजबानी में 36वां ऑल इंडिया स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (एआईएसएमओसी) का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक होगा। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 13 फरवरी को सुबह आठ बजे एसएनटीआई ऑडिटोरियम में तकनीकी सत्र के साथ शुरू हो जाएगा। लेकिन इसका विधिवत उदघाटन शाम 7.30 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन करेंगे।
यह जानकारी टीएमएच के जीएम डॉ जी.रामदास ने गुरुवार को अस्पताल के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। मौके पर डॉ संगीता सिंघल, डॉ अलोकानंद व डॉ आशिफ आदि उपस्थित थे।
डॉ सिंघल ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 500 डेलिगेट्स आएंगे जिसमें 14 ख्याति प्राप्त वक्ता हैं। तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही नए उपकरण व तकनीक की भी चर्चा होगी। आयोजन का उद्देश्य नई जानकारी से एक-दूसरे को अवगत कराना है। कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट आनंद सेन होंगे।
कॉन्फ्रेंस में ये नामचीन डॉक्टर आएंगे
डॉ ए. घोरपड़े, डॉ बीबी राव, डॉ एके सिंह, डॉ आशीष चटर्जी, डॉ एसके गुप्ता, डॉ डीएनवी शर्मा, डॉ वाई. आनंदा, डॉ आर. मुखर्जी, डॉ गजेंद्र कुमार, डॉ एएम केकरे, डॉ मेमन चंडी, डॉ नरसिंहमन, डॉ राजा सबापति, डॉ आर. धर, डॉ जीसी सिंघल, डॉ के.ओसवाल, डॉ जीएन साहू, डॉ बलवीर सिंह, डॉ एन दास व डॉ राजीव शर्मा।