जमशेदपुर. श्रीश्री दुर्गापूजा एंड काली पूजा कमेटी, एग्रिको की ओर से इस वर्ष दुर्गा मंदिर का काल्पनिक मॉडल पंडाल बनाया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष वाईपी सिंह ने बताया कि पंडाल में इस बार फिल्म के माध्यम से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाया जाएगा। पंडाल के अंदर व बाहर अनेक झांकियां देखने को मिलेंगी। पंडाल निर्माण से लेकर पूजा के आयोजन पर करीब 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पंडाल की ऊंचाई 60 व चौड़ाई 120 फीट होगी। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
.
पंडाल एक नजर में
श्रीश्री दुर्गापूजा एंड काली
पूजा कमेटी
स्थान : एग्रिको
स्थापना : 1948
कुल लागत : 10 लाख
पंडाल : काल्पनिक मंदिर
मुख्य आकर्षण
इस बार विद्युत सज्जा के अलावा लोगों को फिल्म के माध्यम से मां दुर्गा के हाथों महिषासुर वध दिखाया जाएगा। वहीं, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। यह विशेष आकर्षण होगा।
पूजा कमेटी
चेयरमैन- रघुवर दास, अध्यक्ष- वाईपी सिंह, महासचिव- भूपेंद्र सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट- शंकर राव, कोषाध्यक्ष- सपन डे, गणपत पटेल, सदस्य- संजय सिंह, कमलेश सिंह, आनंद, बाबू, कंचन, जयशंकर सिंह, अभय कुमार आदि।
इस तरह का पंडाल शहर में पहली बार बनाया जा रहा है। युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया जा रहा है। पंडाल के अंदर व बाहर मां की झांकी बनाई जाएगी। वाईपी सिंह, अध्यक्ष, श्रीश्री दुर्गापूजा एंड काली पूजा कमेटी