पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Student Union Elections In April May

केयू चुनाव : अप्रैल में हो सकता है पहला छात्र संघ चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रैल में छात्र संघ का चुनाव हो सकता है। केयू के अंगीभूत समेत सभी एफिलिएटेट कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कराया जा सकता है। छात्रों की समस्याओं के समाधान और उनके हित के लिए सभी कॉलेजों समेत विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव कराया जाना है। चुनाव की तैयारी के लिए गुरुवार को विश्वविद्यालय की चुनाव समिति की बैठक चाईबासा स्थित केयू सभागार में हुई।
उम्मीदवारों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य
केयू के छात्र कल्याण विभाग की संकायाध्यक्ष डा. पद्मजा सेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में एफिलिएटेड कॉलेजों को भी अपने तरीके से चुनाव कराने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व सह सचिव के पांच पदों के लिए कॉलेजों में व इतने ही पदों के लिए विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। उम्मीदवारों का कॉलेज का बोनाफाइड कैंडिडेट (वास्तविक उम्मीदवार) होने के साथ क्लास में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है।
अगली बैठक में तिथि की होगी घोषणा
चुनाव समिति की दूसरी बैठक में यह फैसला होगा कि कब चुनाव कराया जाएगा। उसी बैठक में चुनाव तिथि का निर्धारण किया जाएगा। छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवार केवल 5 हजार रुपए खर्च कर सकता है। बैठक में डीएसडब्ल्यू डा. पद्मजा सेन, कस्तूरी बोयपाई, राजेश शुक्ला, अमिताभ सेनापति व डा. केएन प्रधान मौजूद थे।
कहां कितने विद्यार्थी
कॉलेज विद्यार्थियों की संख्या

जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज 611
को-ऑपरेटिव कॉलेज 5806
केएस कॉलेज सरायकेला 4121
घाटशिला कॉलेज 6624
बहरागोड़ा कॉलेज 1380
सिंहभूम कॉलेज, चांडिल 3722
महिला कॉलेज, चाईबासा 2009
को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज 288
ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन 8266
वर्कस कॉलेज 4390
एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर 3345
एबीएम कॉलेज जमशेदपुर 3627
जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर 4379
टाटा कॉलेज, चाईबासा 3732
पीजी के 22 विभागों ने नहीं दी है छात्रों की सूची
छात्र संघ चुनाव के लिए जहां केयू के सभी अंगीभूत कॉलेजों द्वारा सूची छात्र कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, स्नातकोत्तर के 22 विभागों की सूची अब तक छात्र कल्याण विभाग को नहीं मिली है। इस संबंध में इन विभागों को जल्द से जल्द सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
ये होगी प्रक्रिया
छात्र संघ चुनाव के लिए सबसे पहले कॉलेजों व विश्विविद्यालय से मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। छात्रों की सूची में त्रुटि को सुधारने के लिए अवसर दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन के लिए 10 बजे से 4 बजे तक का समय दिया जाएगा।
आवेदनों की छंटनी होगी। नाम वापस लेने के लिए समय दिया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले विद्यार्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इलेक्शन कैंपेन के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। कैंपेन समाप्ति के दूसरे दिन वाेटिंग होगी। इसके बाद चुने गए प्रतिनिधियाें द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
ये होगी उम्र सीमा
स्नातक स्तर के लिए 17 से 22 साल
स्नातकोत्तर स्तर के लिए 24 से 25 साल
रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों के लिए अधिकतम 28 साल
दो विधि से चुनाव संभव

कॉलेजों से छात्र संघ के 5 प्रतिनिधि कॉलेज में चुने जाएंगे । इसी तरह विश्वविद्यालय स्तर पर भी पांच प्रतिनिधि सीधे कॉलेजों के वोट से चुने जा सकते हैं अथवा कॉलेजों से चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा।
दोेंनो ही संभावनाएं हैं। कॉलेजों में होने वाले चुनाव के लिए विश्वविद्यालय का एक-एक पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किया जाएगा। छात्रों के प्रतिनिधि सीनेट के माध्यम से छात्रहित में अपनी मांग रख सकेंगे। डॉ पद्दमजा सेन, डीएसडब्ल्यू, केयू