पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Flag Misleading Petition In The Supreme Court

तिरंगे के भ्रामक उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. राष्ट्रीय ध्वज के भ्रामक उपयोग पर रोक लगाने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर सात फरवरी को सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस ने तिरंगे की नकल करते हुए पार्टी का झंडा बना लिया है। इससे तिरंगे को लेकर भ्रम पैदा होता है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। याचिका में एंबलम एंड नेम्स (प्रिवेंशन ऑफ इम्प्रॉपर यूज) एक्ट 1950 की धारा 3 और प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 का हवाला दिया गया है।

॥हमेशा से मैं राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर चिंतित रहा हूं। इसे लेकर मैने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किया है, जिसकी सुनवाई आगामी 7 फरवरी को है। अमरप्रीत सिंह काले, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा