पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Former Deputy Chief Minister Sudhir Mahato Died

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो का निधन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/जमशेदपुर। झामुमो नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसमें सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।

सुधीर महतो बुधवार को घाटशिला के मऊभंडार में झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 10 बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने अपने कार चालक को नजदीक के आईसीसी वर्कर्स अस्पताल ले जाने को कहा और बेहोश हो गए। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल में नेताओं का तांता लग गया।