पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Four Hundred Workers Home For Retired Bank Theft

रिटायर बैंक कर्मी के घर चार लाख की चोरी, खिड़की का ग्रिल तोड़ घर में घुसे चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/ आदित्यपुर. आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगीनापुरी कॉलोनी में रहने वाले रिटायर बैंककर्मी पी.सिंह के घर से बदमाशों ने साढ़े तीन लाख के गहने, 32 हजार नकद समेत कीमती कपड़े चुरा लिए। बदमाश खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने निचले तल्ले के एक कमरे में रखे दो अलमीरा का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे सामान ले गए।
फर्स्ट फ्लोर पर रहता है परिवार
जिस घर में चोरी हुई है, उसमें परिवार के सभी सदस्य फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर केवल पी.सिंह रहते हैं, क्योंकि उनकी हार्ट सर्जरी हुई है और उन्हें पेस मेकर लगा हुआ है।
किसी परिचित ने की चोरी
चोरी की जानकारी मिलने पर प्रशिक्षु डीएसपी ए.केरकेट्टा तथा आदित्यपुर थाना प्रभारी अजय कुमार घटनास्थल पहुंचे। घर का जायजा लेने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि इस घटना को सिंह परिवार के किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है। बदमाश ने उसी कमरे का ताला तोड़ा है, जिसमें गहने वाले अलमीरा रखे हुए थे। परिवार के सभी सदस्य ऊपर तल पर रहते हैं, इस बात का भी चोर को पता था, इसलिए बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच में नदी किनारे चोरी किए गए कुछ सामान बरामद किए गए। प्रशिक्षु डीएसपी ने इस मामले में घर के अन्य सदस्यों के अलावा नौकरों से पूछताछ करने की बात कही है।
कॉलोनी वासियों में रोष

चोरी की घटना को लेकर नगीनापुरी कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। प्रशिक्षु डीएसपी के सामने कॉलोनी वासियों ने इस बात को लेकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी दशहरा शुरू होने के पहले कॉलोनी में तीन बड़ी चोरी हुई थी, जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे में लोग किसके भरोसे मेले घूमने जाएंगे।
मामले का उद्भेदन जल्द

चोरी की घटना रेकी कर या जान पहचान वालों ने की है। प्रथमदृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन हो जाएगा। ए.केरकेट्टा, प्रशिक्षु डीएसपी, सरायकेला
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीर।