पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर 10 10 के नोट गिराकर एक द‍िन में 4 लोगों को लगाई लाखों की चपत

सड़क पर 10-10 के नोट गिराकर एक द‍िन में 4 लोगों को लगाई लाखों की चपत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बिष्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे उद्यमी पृथ्वीराज प्रमाणिक और इनसेट में गिराए गए नोट।)
जमशेदपुर. सड़क पर 10-10 रुपए के नोट गिराकर कार से बैग गायब करने वाले गिरोह के सदस्य इन दिनों शहर में फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को गिरोह के सदस्यों ने साकची और बिष्टुपुर में चार लोगों को शिकार बनाया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर घटनाएं हुईं। इस संबंध में पीडि़तों ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
बिष्टुपुर में तीन और साकची में एक को बनाया शिकार
साकची : वी-2 में मिला लावारिस बैग

इधर, साकची मेन रोड स्थित वी-2 में शुक्रवार की शाम लावारिस हालत में बैग मिला। बैग में बम होने की आशंका के मद्देनजर संचालक द्वारा उसे छूने से लोगों को मना कर दिया गया। साकची पुलिस भी बैग छूने से कतरा रही थी। इधर, जानकारी मिलने पर पीडि़त कन्हैया सिंह व आयन सरकार भी साकची पहुंचे। उन्होंने बैग उठाया और जांच की। बैग खाली था।
पहले भी हुई है शहर में घटना

ऐसी घटना पहले भी शहर में हुई है। सितंबर में बिष्टुपुर में छगनलाल दयालजी संस दुकान के पास बिष्टुपुर के एक ठेकेदार की कार से गिरोह के सदस्यों ने बैग गायब कर दिया था। बैग में लैपटॉप समेत कई कागजात थे। बदमाशों ने उनके खाता से करीब 40 हजार रुपए भी निकाल लिए थे। इसके अलावा साकची बसंत टॉकिज के पास भी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले का भी खुलासा भी नहीं कर सकी है।
ये बरतें सावधानी
  • सड़क पर नोट गिरे देखकर उसे उठाने का प्रयास न करें।
  • कोई रुपए उठाने को कहे, तो बहकावे में न आएं।
  • घटना होने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दें।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें चारों वारदातें