पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. पायल टॉकिज में गुरुवार को फिल्म जय हो देखने के लिए सीट को लेकर स्थानीय युवकों और टॉकिज कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में आलीशान टावर निवासी शाहिद अख्तर और जाहिद अली घायल हो गए। दोनों जेकेएस कॉलेज में इंटर के छात्र हैं। दोनों छात्र 12 बजे वाली शो देखने गए थे। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग समेत झाविमो नेता फिरोज खान पायल टॉकिज पहुंचे। घायलों का गुरुनानक नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।
क्या है मामला
फिरोज खान के अनुसार, शाहिद अख्तर और जाहिद अली फिल्म देखने टॉकिज गए थे। टॉकिज के अंदर बैठने को लेकर कर्मचारी से उनका विवाद हुआ। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद टॉकिज कर्मचारी उन दोनों को बाहर ले गए। वहां बाहरी युवकों को बुलाकर शाहिद और जाहिद की पिटाई की गई। उन पर रड और तलवार से भी हमला किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.