पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Have Made ​​extraction Of 27 Million Without Road

बड़ी गड़बड़: बिना सड़क बनाए कर ली 27 लाख की निकासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. पोटका के डोरकासाई गांव में बिना सड़क निर्माण कराए करीब 27 लाख रुपए की निकासी करने के मामले में जांच शुरू हो गई । बुधवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) अनिल कुमार राय की अगुवाई में एक टीम से डोरकासाई गांव में सड़क की जांच की। टीम में डीआरडीए के निदेशक परमेश्वर भगत के अलावा कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार, सहायक अभियंता संजय सिंह , कनीय अभियंता नवीन कुमार व दुष्यंत कुमार शामिल थे।
क्या है मामला
शिकायत है कि मनरेगा योजना के तहत पहली बार डोरकासाई से लकरागोड़ा तक सड़क निर्माण का प्राक्कलन बनाया गया। दूसरी बार उसी सड़क को लकरागोड़ा से डोरकासाई तक निर्माण करने के लिए प्राक्कलन बनाया गया। पहली बार में मनरेगा के पंचायत योजना तथा दूसरी बार में मनरेगा के प्रखंड योजना के तहत इस सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई और राशि की निकासी कर ली गई। हाल में मुखिया फंड से इसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाने लगा, तब विवाद हो गया। डोरकासाई गांव के लोगों ने डीसी डॉ अमिताभ कौशल से इसकी शिकायत की। झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा ने भी सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर इस मामला की जानकारी दी। सीएम सचिवालय की ओर से मामले में जांच का आदेश डीसी को दिया गया।