पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य व व्यापार पर वास्तु का होता है असर : दुर्गा

स्वास्थ्य व व्यापार पर वास्तु का होता है असर : दुर्गा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। बिष्टुपुर राम मंदिर में तीन दिनों से सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर ‘कैसर’ द्वारा आयोजित 23वां एशियन एस्ट्रोलॉजर कॉन्फ्रेंस 2015 का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन तीन सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले सत्र में स्थानीय ज्योतिषियों का स्वागत किया गया। मंच का संचालन कैसर के डायरेक्टर प्रो. एसके शास्त्री ने किया। इसके बाद ज्योतिष उपचार पर सेशन का आयोजन किया गया। ज्योतिषियों को विभिन्न अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

ज्योतिष मनोज कुमार ने शंख के महत्व, दिवेंदु वैदिक यंत्र, श्री यंत्र, भुवनेश्वरी यंत्र के महत्व की जानकारी दी। महाराष्ट्र से आए ज्योतिष उदय कुमार थेटे ने नक्षत्र व योग की जानकारी दी। शादी, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, संतान सुख के उपाय पर चर्चा हुई। रांची से आए ज्योतिष दुर्गा प्रसाद गुप्ता को गोल्ड मेडल और वास्तु विद्या विशारद देकर सम्मानित किया गया। गुप्ता ने दैनिक भास्कर से कहा कि घर का वास्तु घर के सदस्य के स्वास्थ्य, नौकरी और व्यापार को प्रभावित करता है। घर के निर्माण के समय वास्तु का ध्यान रखना अतिआवश्यक है। जैसे दक्षिण-पश्चिम कोण में मुख्य द्वार, बोरिंग, सेप्टिक टैंक नहीं होना चाहिए।
इससे घर में कलह, महिलाओं व घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसी तरह उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में शौचालय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा की बच्चों की पढ़ाई के कमरे का रंग क्रीम या हल्के पीले रंग का होना चाहिए। बच्चों को अग्निकोण में बैठकर व उत्तर की ओर मुंह व दक्षिण-पूर्व कोण में पढ़ाई करनी चाहिए।
न्होंने दिया लेक्चर
अंतिम दिन ज्योतिष प्रेमा चंडालिया, लक्ष्मण राव, वनिता दत्ता, वी नारायण राव, शेखर राय, देवब्रता जी महाराज, अभिलाषा सिन्हा, महात्मा पांडेय, त्रिलोकीनाथ शर्मा, पंडित मनोज भारती, राजेश भारती ने अलग-अलग विषयों पर अपनी राय रखी।

इन श्रेणियों में दिया गया अवॉर्ड
चार ज्योतिषियों को महर्षि संदीपनी व्यास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दो ज्योतिषियों को ज्योतिष सम्राट, दो को ज्योतिष सिद्धांत शिरोमणि अवॉर्ड, 13 ज्योतिषियों को प्लेसिड गोल्ड मेडल, पांच को डॉक्टरेट और एक को ज्योतिष फेलोशिप अवॉर्ड दिया गया।