पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशीष ने दोस्तों को किया था मैसेज, आई क्विट, यारों अब बर्दाश्त नहीं होता मुझसे

आशीष ने दोस्तों को किया था मैसेज, आई क्विट...यारों अब बर्दाश्त नहीं होता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। गोविंदपुर तीन तल्ला निवासी और विग इंग्लिश स्कूल के छात्र आशीष रंजन उर्फ नीलू ने मौत से पहले अपने कुछ दोस्तों को मोबाइल पर एसएमएस भेजा था। मैसेज कर उसने कहा था- आई क्विट, यारों अब बर्दाश्त नहीं होता मुझसे।
पुलिस ने आशीष के साथियों से पूछताछ की है। साथियों ने आशीष द्वारा मैसेज भेजे जाने की बात स्वीकारी है। वहीं, बुधवार शाम लगभग सवा आठ बजे चंदन नामक एक साथी को फोन पर प्रेमिका द्वारा धोखा देने की बात कही थी और काफी रोया था। पुलिस ने चंदन से थाने में पूछताछ की। चंदन ने पुलिस को बताया कि फोन करने के बाद आशीष काफी रो रहा था। वह बार-बार प्रेमिका द्वारा धोखा देने की बात कर रहा था। पुलिस ने चंदन का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने आशीष के मोबाइल का भी कॉल डिटेल निकाला है।

इधर, गोविंदपुर रेलवे केबिन में कार्यरत रेलकर्मी पिंकू कुमार के अनुसार, वह रात करीब 10 बजे ड्यूटी पर आया। रात करीब साढ़े दस बजे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर मिली। इसके बाद उन्होंने जीआरपी को घटना की जानकारी दी। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।