जमशेदपुर। शहर में वाहन चोरी कर गिरोह के सदस्य पुरुलिया के अलग-अलग जगहों पर 10 से 12 हजार रुपए में बेच देते थे। पुलिस ने चोरी के नौ वाहन जब्त किए हैं। इसके अलावा वाहन चोरी करने वाले दो सदस्य शरीफ अंसारी और बाबू अंसारी उर्फ बाबूजान अंसारी (दोनों पुरुलिया मान बाजार निवासी) को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी कार्तिक एस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। चोरी के वाहन खरीदने वालों की भी जांच की जा रही है। उन्हें गवाह बनाने की तैयारी की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया कि मानगो आजादनगर के असगर और अफजल पूर्व में शहर से वाहन चोरी कर गिरफ्तार सदस्यों को पुरुलिया में देते थे। इसके बाद वे उन वाहनों को बेच देते थे। बाद में दोनों स्वयं वाहन चोरी करने लगे। गिरफ्तार युवक साकची में चौधरी बिल्डिंग के पास वाहन चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
कागजात के नाम पर छोड़ देते थे कुछ रुपए
सिटी एसपी कार्तिक एस ने बताया कि गिरफ्तार युवक वाहनों को बेचने के क्रम में कुछ रुपए कागजात के नाम पर छोड़ देते थे। गिरोह के सदस्य ग्राहक को विश्वास दिलाते थे कि कागजात देने पर शेष रकम वे ले जाएंगे। लेकिन बाद में वे कागजात नहीं देते थे।
असगर और अफजल पूर्व में शहर से वाहन चोरी कर गिरफ्तार सदस्यों को पुरुलिया में देते थे। इसके बाद वे उन वाहनों को बेच देते थे। बाद में दोनों स्वयं वाहन चोरी करने लगे। गिरफ्तार युवक साकची में चौधरी बिल्डिंग के पास वाहन चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बरामद बाइक1. हीरो
होंडा पैशन प्लस (जेएच04यू 3760)
2. हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस (बिना नंबर का)
3. हीरो होंडा पैशन प्लस (डब्ल्यूबी56-2860)
4. हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस (जेएच05एन-8056)
5. हीरो होंडा पैशन प्रो (डब्ल्यूबी56-9781)
6. हीरो होंडा सीडी डीलक्स (डब्ल्यूबी56ई-2014)
7. हीरो होंडा पैशन प्रो (डब्ल्यूबी56ई-3815)
8. हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस (डब्ल्यूबी56डी -0844)
9. हीरो होंडा ग्लैमर (डब्ल्यूबी56ई-5030)
चार बाइक साकची से हुई थी चोरी
सिटी एसपी ने बताया कि बरामद की गई मोटरसाइकिल में चार साकची थाना क्षेत्र से ही चोरी हुई थी। अन्य वाहनों का पता लगाया जा रहा है।