पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बूंदाबांदी और तेज हवा ने बढ़ाई ठंड, चक्रवाती दबाव बनने से आया बदलाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. गुरुवार की सुबह आकाश में छाए बादल और बूंदाबांदी ने फिर से शहर के मौसम को सर्द बना दिया है। वहीं, तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और गुनगुने धूप का आनंद लिया।
कारण : मप्र में चक्रवाती दबाव बनने से आया बदलाव
मौसम कार्यालय रांची के पूर्वानुमान अधिकारी रतन कुमार महतो के अनुसार, मध्यप्रदेश के ऊपर वायुमंडल में बने चक्रवाती चक्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) की वजह से मौसम के मिजाज में यह बदलाव आया है। इसका असर छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और बिहार में दिखा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए आज छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी।