पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकनिक मनाने जा रहे थे और रास्‍ते में हो गई भयानक दुर्घटना

पिकनिक मनाने जा रहे थे और रास्‍ते में हो गई भयानक दुर्घटना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(दुर्घटना में क्षतिग्रस्त इंडि‍गाे कार)
जमशेदपुर। गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर सालबनी मधु होटल के निकट खड़े ट्रक से इंडिगो कार की सीधी टक्कर में छह छात्र-छात्राएं घायल हो गईं। इनमें शुभम वर्मा की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सभी पिकनिक मनाने घाटशिला जा रहे थे। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है। घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर सभी के परिजन टीएमएच पहुंचे। अनमोल किशोर व शुभम रिश्तेदार थे। अनमोल के साथ शुभम साकची करीम सिटी कॉलेज में पढ़ता था। अन्य सभी नेताजी सुभाष टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। बेकाबू होकर वह सालबनी स्थित होटल के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक (जेएच 01 टीसी 0474) से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार पर सवार सभी छात्र-छात्राएं दब गईं। वहां मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से खाने के सामान बरामद किए हैं।
घायलों के नाम अनमोल
किशोर (डिमना बस्ती निवासी), सुभाषित कुंडू, रूपा सिंह व मनीष सिंह (तीनों सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती निवासी) और प्रीता नंदी (बारीडीह)
^बच्चे सुबह डिमना लेक पिकनिक मनाने की बात कह कर घर से निकले थे। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दी। घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया।'
शैलेंद्र वर्मा, घायल शुभम के चाचा
आगे की स्‍लाइड में देखें घ्‍ाटना की तस्‍वीरें