पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड लोक सेवा आयोग : सिविल जज के लिए इंटरव्यू 19 दिसंबर से

झारखंड लोक सेवा आयोग : सिविल जज के लिए इंटरव्यू 19 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू 19 दिसंबर से 25 जनवरी तक होंगे। इंटरव्यू के लिए जेपीएससी की वेबसाइट से अभ्यर्थी आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू लेटर किसी कारण से डाउनलोड नहीं होता है, तो 16 और 17 दिसंबर को आयोग कार्यालय में आवेदन देकर लेटर प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि साक्षात्कार के लिए डाक से लेटर नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।
मेडिकल अफसर के लिए अब 23 तक कर सकेंगे आवेदन
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मेडिकल अफसर पद के लिए आवेदन देने की तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी दो जनवरी 2015 तक जमा कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन देने की अंतिम तिथि 23 नवंबर और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि दो दिसंबर निर्धारित थी। आवेदन की संख्या कम होने के कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है।