पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, सिक्यूरिटी कंट्रोल लेगा एक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. आप देश के किसी भी कोने में रेल से सफर कर रहे हैं और आपके साथ या आसपास कोई आपराधिक घटना हो जाती है, तो घबराएं नहीं। रेलवे बोर्ड आपको सुरक्षा देने की तैयारी कर ली है। आप सीधे मोबाइल उठाएं और दस अंकों का यह नंबर-1800111322 डायल कर दें। यात्रियों को सुरक्षा देने के लिए रेलवे ने सिक्यूरिटी हेल्पलाइन खोला है। फोन करते ही आपकी आवाज रिकाॅर्ड की जाएगी और तुरंत दिल्ली से ही संबंधित डिवीजनल मुख्यालय के सिक्यूरिटी कंट्रोल में शिकायत दर्ज कर फौरन कार्रवाई का आदेश आरपीएफ व जीआरपी को दिया जाएगा। इसके साथ ही जिस क्षेत्र में भी आप होंगे, वहां आरपीएफ या जीआरपी के अधिकारी व जवान पहुंच जाएंगे और आपकी मदद करेंगे।
महिलाओं को ज्यादा तरजीह
ट्रेन में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने विशेषकर यह पहल की है। तुरंत मदद मिल सके, इसे देखते हुए सिक्यूरिटी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। महिलाओं की शिकायत मिलते ही फौरन कार्रवाई की जाएगी।
बीएसएनएल व एयरटेल यूजर्स उठा सकते हैं लाभ
फिलहाल नई सुविधा का लाभ केवल भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और एयरटेल मोबाइलधारक उठा सकते हैं। अगले चरण में बोर्ड अन्य मोबाइल कंपनियों से भी इस नई तकनीक को जोड़ेगी। इसके लिए बातचीत चल रही है।
अगस्त से चालू हुई सेवा
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत रेलवे बोर्ड ने इस सेवा का शुभारंभ 12 अगस्त 2014 को किया है। धीरे-धीरे सेवा विस्तार करने की रेलवे ने योजना बनाई है।
रेलवे बोर्ड ने सिक्यूरिटी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर डायल कर यात्री कहीं से भी किसी भी घटना की शिकायत कर सकते हैं। यात्रियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।’
एके चौरसिया, वरीय समादेष्टा, रेलवे सुरक्षा बल, चक्रधरपुर रेल मंडल