जमशेदपुर। टाटा समूह ने ‘टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल निबंध प्रतियोगिता’ का नौवां संस्करण शुरू करने की घोषणा की है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। इस साल देशभर के 200 शहरों के 7000 से ज्यादा स्कूलों में करीब 30 लाख छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टाटा सर्विसेज के समूह कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट अफेयर्स) अतुल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये टाटा समूह का मकसद राष्ट्र निर्माण की दिशा में छात्रों के बीच सकारात्मक सोच विकसित करना है।
12 भाषाओं में होगी प्रतियोगिता
अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, तमिल, मराठी, कन्नड़, उड़िया, तेलुगु, मलयालम, पंजाबी और असमिया में किया जाएगा। इस साल स्कूल निबंध प्रतियोगिता का थीम ‘स्वच्छ भारत’ है। इसमें युवाओं को इस विषय पर अपने विचार अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।