पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विराली मिस इंडिया गुजराती, 26 जनवरी को मिला खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. कारमेल जूनियर कॉलेज की ग्यारहवीं की छात्रा विराली मेहता ने मिस इंडिया गुजराती का खिताब हासिल किया है। हैदराबाद में 26 जनवरी को मिस इंडिया गुजराती का खिताब जीतने वाली विराली को अन्य प्रतिभागियों की तुलना में फेसबुक पर 642 लोगों ने लाइक किया। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष गुजराती लड़कियों के लिए होती है। इससे पहले 26 नवंबर 2013 को विराली मिस जमशेदपुर गुजराती का अवॉर्ड जीत चुकी है।

पारंपरिक परिधान के प्रति लगाव

बिष्टुपुर में रहने वाली विराली के पिता पीयूष मेहता व्यवसायी हैं, जबकि मां मोनिका मेहता लिटिल हर्ट स्कूल की शिक्षिका हैं। मोनिका ने बताया कि उनकी बेटी का शुरू से ही पारंपरिक परिधान के प्रति विशेष लगाव रहा है। इस लगाव ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

एमबीए करना चाहती है

विराली ने कहा कि वह एमबीए करना चाहती है। लेकिन इस प्रतियोगिता के जरिए समाज को यह संदेश देना चाहती है कि आज के युवा चाहे जिस भाषा में पढ़ाई करें, परंतु उनमें अपनी संस्कृति, परंपरा से गहरा लगाव है। उसने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए परिवार से भरपूर प्रोत्साहन मिलने की बात कही।

आलराउंड डेवलपमेंट पर रहता है ध्यान

हम पढ़ाई के साथ बच्चों के आलराउंड डेवलपमेंट पर ध्यान देते हैं, ताकि वे अपनी सभ्यता-संस्कृति व नैतिक मूल्यों को सीखें और जानें। इसी का परिणाम है कि हमारे बच्चे खेल के मैदान से क्लासरूम तक अच्छा करते हैं। सिस्टर सिल्वी, प्रिंसिपल, कारमेल जूनियर कॉलेज