जमशेदपुर. नवरात्र के उपलक्ष्य में सीपी कबीर क्लब टुइलाडुंगरी में महिला इकाई द्वारा रविवार को रास गरबा, डांडिया और सुआ का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने गुरुवंदना और माता की आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब के अध्यक्ष श्याम लाल साहु और मंगल साहु ने आरती विधि विधान से संपन्न कराई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं में जमुना देवी को नवरात्र क्वीन चुना गया।
एक नजर
रास गरबा, डांडिया और सुआ में इन्होंने लिया भाग : देवकी साहु, सरिता साहु, हेमा साहु, पुष्पा साहु, संजू साहु, नीलू साहु, मनीषा साहु, जयंती देवी, संगीता साहु, जमुना देवी और लड़कियों में पम्मी कुमारी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, वर्षा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि।
फैंसी ड्रेस में भाग लेने वाले बच्चे : नंदिनी कुमारी, यश कुमार, रानी कुमारी, उज्ज्वल कुमार, नैतिक कुमार, हर्षिता कुमारी, खुशी कुमारी आदि।
ये थे अतिथि : मानिक लाल साहु, विमला देवी, श्याम लाल साहु, देवकी साहु, भाजपा नेता दिनेश कुमार, मनमोहन लाल साहु।
इनका रहा सहयोग : हेमा साहु, परमानंद साहू, वीरेंद्र कुमार, कामेश्वर साहु, संतोष साहु, सुंदर साहु, मैना देवी, प्रेमवती, हर्षा, डौली, नवीन साहु, अमित कुमार आदि।
मारवाड़ी महिला मंच के डांडिया उत्सव में हुई जमकर मस्ती
बिष्टुपुर स्थित बीओसी पवेलियन रविवार की शाम डांडिया के रंग में रंगा नजर आया। जहां लोग राजस्थानी व गुजराती गीतों पर झूमते नजर आए। मौका था मारवाड़ी महिला मंच की ओर से आयोजित डांडिया धमाल उत्सव का, जिसकी शुरुआत मां जगदंबे की आराधना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य किया। डांडिया स्टिक द्वारा युवतियों ने मनमोहक नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद महिलाओं ने स्टेज संभाला और सबसे बड़ा तेरा नाम रे, ओ शेरों वाली ऊंचे डेरों वाली..., रात का समां, झूमे चंद्रमा..., डम डम डिगा-डिगा, मौसम भींगा-भींगा... फूलों सा चेहरा तेरा...जैसे गीतों पर सभी जमकर झूमे। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
बीओसी पवेलियन में प्रतियोगिताएं आयोजित : मौके पर राजस्थानी गरबा फैंसी ड्रेस और बेस्ट डांस प्रतियोगिता के साथ ही एकल नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इनका रहा योगदान : सुशीला खिरवाल, प्रभा पाड़िया, किरण देबुका, जया डोकानिया, लता अग्रवाल, वीणा खिरवाल, विभा दुदानी, प्रीति अग्रवाल, सीमा जवानपुरिया आदि।
आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।