पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'जुस्को के जीएम और लैंड ऑफिसर फरार', पुलिस ने मारा छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. कोडरमा पुलिस ने बुधवार को जुस्को के महाप्रबंधक मदन गोपाल सिंह और लैंड ऑफिसर राजीव डेविड की तलाश में यहां छापामारी की। पुलिस ने जुस्को कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। दोनों कोडरमा में वन विभाग की जमीन की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त के मामले में आरोपी हैं और इनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत है। कोडरमा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने करीब दो घंटे तक जुस्को कार्यालय में दोनों का तलाशा।

दोनों के शहर से बाहर होने के कारण पुलिस ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी अवध कुमार यादव को वारंट का तामिला कराया और दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। शाम में टीम कोडरमा लौट गई। उल्लेखनीय है कि कोडरमा में वन विभाग की 427 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री की गई है। शेष पेज १२ पर

जुस्को के महाप्रबंधक मदन गोपाल सिंह और लैंड ऑफिसर राजीव डेविड फर्जी तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री मामले में आरोपी हैं। दोनों की तलाश में जुस्को कार्यालय में छापामारी की गई, लेकिन वे फरार हैं। बिष्टुपुर पुलिस को वारंट का तामिला कराया गया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की अर्जी दी जाएगी। - अरुण कुमार, थाना प्रभारी कोडरमा