जमशेदपुर। केयू के 6 अंगीभूत कॉलेजों में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन के निर्धारित मानदंड को पूरा नहीं करने के कारण बीएड की पढ़ाई बंद करने की स्थिति बन गई है। इस संबंध में मंगलवार को केयू के वीसी डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में बीएड कोर्स
को संचालित करने वाले सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्रिंसिपल की बैठक हुई। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के ऑटोनोमस स्टेटस होने के कारण उसे नहीं शामिल किया गया। वहीं, बहरागोड़ा कॉलेज से कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल होने नहीं हुआ।
कुलपति ने संबंधित कॉलेजों को कोर्स के संचालन के लिए एनसीटीई के निर्धारित फॉरमेट पर मजबूत तरीके से अपना पक्ष रखते हुए अपील करने को कहा। इस अवसर पर केयू के अंगीभूत कॉलेजों ने बीएड कोर्स के संचालन के लिए उपलब्ध संसाधन की जानकारी से कुलपति को अवगत कराया। अन्य विश्वविद्यालयों में बीएड के संचालन की स्थिति की समीक्षा भी की गई। कुलपति ने कॉलेजों के प्राचार्य से एनसीटीई को अपील करते हुए जरूरी संसाधन को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराने के लिए समय प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में कुलपति डा.आरपीपी सिंह, प्रतिकुलपति डा. शुक्ला मोहंती, वोकेशनल सेल के कॉर्डिनेटर डा. एकेउपाध्याय, समेत टाटा कॉलेज, महिला कॉलेज, जेएलएन कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज आदि के प्रचार्य माैजूद थे।
वोकेशनल कोर्स के लिए बनेगा डिपार्टमेंट
जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स को संचालित करने के लिए एक अलग डिपार्टमेंट बनाया जाएगा। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय 9 अलग अलग कोर्स का संचालन कर सकेगी। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन
के द्वारा देश के सभी विश्वविद्यालयों को बीएड व एमएड समेत
अन्य वोकेशनल कोर्स के संचालन के लिए नए मानक उपलब्ध कराए गए हैं।
भेजे गए निर्देश के आलोक में मंगलवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह के द्वारा संबंधित विषय पर विमर्श के लिए पांच सदस्यों का चयन कर इस संबंध में बैठक करने के लिए कहा गया। प्रतिकुलपति डा. शुक्ला मोहंती, छात्र कल्याण की संकायाध्यक्ष डा. पद्मजा सेन, परीक्षा नियंत्रक डा. गंगा प्रसाद सिंह, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की एमएड की शिक्षका सहला जबीं व केयू के वाकेशनल सेल के कॉर्डिनेटर डा. एके उपाध्याय ने नए नॉर्म पर बैठक करते हुए अगली बैठक में निर्णय लेने व प्रस्ताव बनाकर एनसीटीई को भेजने का निर्णय लिया। एनसीटीई के नए नार्म्स के आधार पर विवि में 9 कोर्स के संचालन के लिए विमर्श किया गया।
केयू में इन कोर्स की होगी पढ़ाई
बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन, बैचलर ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ एजुकेशन थ्रू डिस्टेंट लर्निंग, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन, बीए, बीएड या बीएससी के चार वर्ष का इंटीग्रेटड कोर्स, इटीग्रेटेड बीएड एमएड के लिए तीन वर्ष का कोर्स व बीएड पार्ट टाइम कोर्स का संचालन विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2016 -17 से ये कोर्स होंगे चालू
नए नार्म में तीन ऐसे कोर्स का संचालन 2016-17 सत्र होगा उसकी सूची 9 विषयों में शामिल हैं। इनमें बीए बीएड या बीएससी बीएड के चार वर्ष का इंटीग्रेटड कोर्स, इटीग्रेटेड बीएड एमएड के लिए तीन वर्ष का कोर्स व बीएड पार्ट टाइम कोर्स का संचालन विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाएगा।