पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमएड में एडमिशन अप्रैल से, यूनिवर्सिटी को मिली अनुमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) से कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) को एमएड की पढ़ाई के लिए मंजूरी मिल गई है। अप्रैल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व फरवरी के पहले सप्ताह में शिक्षकों की बहाली होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

केयू प्रशासन अब पीएचडी इन एजुकेशन कराने की पात्रता हासिल कर लेगा और इसी सत्र से यूनिवर्सिटी में पीएचडी इन एजुकेशन भी शुरू होने की उम्मीद है। केयू के साथ देश के 15 यूनिवर्सिटी को एमएड की पढ़ाई सशर्त इस वर्ष से शुरू करने की अनुमति मिली है। इस तरह स्थापना के लगभग चार साल बाद यूनिवर्सिटी को बड़ी उपलब्धि मिली है।

कोल्हान यूनिवर्सिटी में अगले साल से एमएड की पढ़ाई शुरू होगी, लेकिन अगले तीन साल में यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एमएड के लिए आधारभूत संरचना अनिवार्य रूप से तैयार करना होगा।

क्या होगा फायदा

केयू में एमएड की पढ़ाई शुरू होने से कोल्हान के छात्रों को एमएड की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा। अभी एमएड की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों का पलायन हो रहा है।

केयू में एमएड की पढ़ाई के लिए एनसीटीई से मंजूरी मिल गई है। अभी शिक्षकों की बहाली के लिए आवश्यक कार्रवाई चल रही है, जिसके फरवरी के पहले सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। मार्च, 2014 के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। डॉ. शुक्ला मोहंती, प्रोवीसी, केयू

कहां होती है पढ़ाई

ऑटोनोमस दर्जा प्राप्त जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में पिछले चार साल से एमएड की पढ़ाई होती है। जहां हर वर्ष 35 छात्राओं का एडमिशन लिया जाता है।