- Hindi News
- Lock In Broken Whip Jepia 14 Seats In A Month
एक माह में टूटा जेपीए 14 सीटों में सिमटे कोड़ा, एक महीने में टूट गया एलायंस
रांची/जमशेदपुर. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और एनोस एक्का का झारखंड प्रोग्रेसिव एलायंस (जेपीए) महज एक महीने में टूट गया। मधु कोड़ा ने मंगलवार को रांची स्थित आवास पर कहा कि उनकी पार्टी जय भारत समानता पार्टी कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कोड़ा ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान भी कर दिया। जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, जुगसलाई से दूबे सहिस और मंझगांव से मधु कोड़ा पार्टी के प्रत्याशी होंगे।