जमशेदपुर। जेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर के जेनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी) की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट एक्सलेरेट-15 का समापन रविवार को हो गया। एक्सलेरेट में सर्वाधिक प्रतियोगिताएं जीत मेजबान एक्सएलआरआई की टीम ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। रनर अप का खिताब ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जीएलआईएम) चेन्नई को मिला। संस्थान के फादर जेम्स संथनम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
फादर जेम्स ने कहा कि यह फेस्ट छात्रों की एकरसता को तोड़ती है और उनमें नई ऊर्जा का संचार करती है। स्वागत भाषण जीएमपी के छात्र कवित शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से जीएमपी की ओर से एक्सलेरेट का आयोजन हो रहा है। देश में यह ऐसा पहला इवेंट है, जो एक वर्षीय प्रबंधन के छात्रों के लिए आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि अगले साल से इस आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रबंधन के छात्रों को शिरकत करने का मौका मिल सके।
अंतिम दिन प्रबंधन के छात्रों में खेल स्पर्द्धाओं की रही धूम
एक्सेलरेटर के अंतिम दिन प्रबंधन के छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में भाग लिया। क्रिकेट के फाइनल मैच में मेजबान एक्सएलआरआई की टीम विजेता बनी। क्रिकेट के साथ ही फुटसल (फुटबॉल का छोटा रूप) भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें मेजबान एक्सएलआरआई ने ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चेन्नई पर जीत हासिल की। बॉस्केट बॉल में भी एक्सएलआरआई की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के विजेता
क्रिकेट : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2. जीएलआईएम चेन्नई
वॉलीबॉल : 1.जीएलआईएम चेन्नई 2.एसपी जैन मुंबई
फुटसल : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई
बॉस्केट बॉल : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई
टेनिस : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई
एथलेटिक्स : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.जीएलआईएम चेन्नई
बैडमिंटन : 1.एसपी जैन मुंबई 2.जीएलआईएम चेन्नई
टेबल टेनिस : 1.जीएलआईएम चेन्नई 2.आईआईएम
कोलकाता
कैरम : 1.आईआईएम कोलकाता 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर
शतरंज : 1.जीएलआईएम चेन्नई 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर
पूल : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.आईआईएम कोलकाता
कल्चरल इवेंट्स
स्किट : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.एसपी जैन मुंबई
सिंगिंग : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.जीएल आईएम चेन्नई
फैशन शो : 1.जीएलआईएम चेन्नई 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर
समूह नृत्य : 1.जीएलआईएम चेन्नई 2.एक्सएलआरआई जमशेदपुर
एकल नृत्य : 1.एक्सएलआरआई जमशेदपुर 2.एक्सएलआरआई