पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जो गए थे पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने, उसे ही मार दी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. गोलमुरी थाना अंतर्गत न्यू केबुल टाउन एल-5 में पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने पहुंचे मकान मालिक को गोली मार दी गई। घायल अमित सिंह उर्फ सन्नी को घरवालों ने टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अमित के सीने और कमर के पास गोली लगी है। घटना शनिवार देर रात लगभग डेढ़ बजे की है। गोली मारने के बाद किराएदार नरेश साव फरार हो गया।
अमित के भाई राजू सिंह ने बताया कि नरेश उनके यहां किराया पर रहता है। वह साकची में फुटपाथ पर कपड़ा बेचता है। शनिवार देर रात नरेश और उसकी पत्नी सुनीता देवी के बीच विवाद चल रहा था। अमित झगड़ा सुलझाने गए, तो नरेश साव ने उन पर गोली चला दी। नरेश ने अमित पर चार गोली चलाई, लेकिन सिर्फ दो गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू वहां पहुंचे और नरेश की हाथ से पिस्तौल छीन ली। इसके बाद नरेश वहां से भाग गया।
बच्चों से मिलने पहुंची, पुलिस ने दबोचा
अमित को गोली लगने के बाद नरेश की पत्नी सुनीता देवी भी वहां से भाग गई। वह कंचननगर स्थित सामुदायिक भवन में छिपी थी। उसके दोनों बच्चे घर पर ही थे। बच्चों की फिक्र होने पर वह उन्हें लेने रविवार की सुबह घर पहुंची, तो पुलिस ने उसे पकड़कर गोलमुरी थाना ले गई।
आगे की स्लाइड में पढ़िए चार खोखा बरामद।