पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक ने दिखाई हरी झंडी, 4800 लोगों ने लगाई दौड़

टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक ने दिखाई हरी झंडी, 4800 लोगों ने लगाई दौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। फिटनेस के लिए रविवार को जमशेदपुरवासियों ने दौड़ लगाई। टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग द्वारा आयोजित जमशेदपुर रन-ए-थॉन में लगभग 4800 लोग शामिल हुए। छह वर्गों में आयोजित दौड़ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से शुरू हुई और शहर के विभिन्न इलाकों से होकर कीनन स्टेडियम में समाप्त हुई।
दौड़ को टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाई। वे खुद भी 10 किमी की स्पर्धा में दौड़े। दौड़ में चार हजार सात सौ धावकों सहित टाटा स्टील व अन्य कंपनियों के कर्मचारी और शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फेडरेशन के मानक के तहत किया गया था।

ये थे उपस्थित

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, रुचि नरेंद्रन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ. अमिताभ कौशल, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिन्हा, धालभूम एसडीओ प्रेम रंजन, जेजे ईरानी, डेजी ईरानी, डॉ टी मुखर्जी, एएम मिश्रा, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुनील भास्करन, सुरेश दत्त त्रिपाठी, सुरेश कुमार, राजीव कुमार, जीएम एमसी थॉमस, मेडिकल सेवा के जीएम डॉ जी रामदास, टिनप्लेट के एमडी तरुणा डागा, नीरज कंठ।
ये हुए पुरस्कृत
10 किमी दौड़
पुरुष वर्ग : 1. योगेंद्र कुमार (51 हजार रुपए), 2. वीरेंद्र कुमार (41 हजार), 3. संतोष कुमार (31 हजार), 4. गुड्डू यादव (21 हजार रुपए), 5. पिंटो कुमार यादव (11 हजार रुपए)। महिला वर्ग : 1. रूमा देवी (51 हजार), 2. श्यामली सिंह (41 हजार), 3. फूलन खातून (31 हजार) 4. बलमति यादव (21 हजार), 5. नमिता कबट (11 हजार)।
सात किमी दौड़
पुरुष वर्ग : 1. अर्जुन टुडू (25 हजार), 2. गौतम कुमार महतो (20 हजार), 3. राय बास्के (15 हजार), 4. मुकुंद बानरा (10 हजार), 5. त्रिभुवन हेंब्रम (7.50 हजार)। महिला वर्ग : 1. शिप्रा सरकार (25 हजार), 2. सुमति दास (20 हजार), 3. सोना कुमारी (15 हजार), 4. सुनीता हेंब्रम (10 हजार), 5. दीपामोनी (7500 रुपए)।
पांच किमी दौड़

बालक वर्ग : 1. बबलू टुडू (10 हजार), 2. पंतुराम मांडी (8 हजार), 3. सूरज खालखो (7 हजार), 4. खेला सोरेन (6 हजार), 5. बिरसा हेस्सा (5 हजार)। बालिका वर्ग : 1. शहनाज परवीन (10 हजार), 2. पूजा कुमारी (8 हजार), 3. शीतल कुमारी (7 हजार), 4. दुलारी बास्के (6 हजार), 5. गीता कुमारी (5 हजार)।
आगे की स्‍लाइड में देखें रन-ए-थॉन की PHOTOS