पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Merchant's House Teen Found Unconscious In Hospital Death

व्यापारी के घर बेहोश मिले किशोर की अस्पताल में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. रिफ्यूजी कॉलोनी में निवासी व्यवसायी जीतेंद्र देबुका के घर के बरामदे में साकची कादिर मार्केट में रहने वाले मो. इमरान (14 वर्ष) को शनिवार की रात पुलिस ने घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
चोरी करने आया था, गिरने से हुआ घायल : जीतेंद्र
जीतेंद्र देबुका के घरवालों के अनुसार, मो. इमरान अपने साथियों के साथ उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसी दौरान जीतेंद्र की मां की नींद खुल गई। बदमाशों को देख जीतेंद्र की मां ने शोर मचाया, तो सभी भागने लगे। इधर, परिवार के सभी सदस्य जाग गए। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी और बदमाशों की तलाश की। घर की जांच करने के दौरान बरामदे के समीप इमरान बेहोश मिला। घरवालों ने आशंका जताई कि तीन मंजिला इमारत से भागने के क्रम में गिरने पर उसे चोट लगी थी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस इमरान को एमजीएम अस्पताल ले गई। जीतेंद्र देबुका ने बताया कि बदमाशों ने उनके पड़ोसी प्रवीण जवानपुरिया के घर में भी चोरी का प्रयास किया था।
आगे की स्लाइड में पढ़िए इमरान की मां ने लगाया हत्या का आरोप।