पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी बैक करने को लेकर व‍िवाद, मंत्री के बेटे ने पत्रकार व सिपाही को पीटा

गाड़ी बैक करने को लेकर व‍िवाद, मंत्री के बेटे ने पत्रकार व सिपाही को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(घायल पत्रकार।)
जमशेदपुर। सुंदरनगर चौक पर शुक्रवार शाम मंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन व उनके समर्थकों ने चाईबासा के पत्रकार सुजीत कुमार साहू व सुंदरनगर थाना के सिपाही वीर बहादुर सिंह की पिटाई कर दी। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। इस दौरान लगभग आधा घंटा तक टाटा-हाता मुख्य मार्ग जाम रहा। सुजीत ने बताया कि वे अपने मामा की शादी में शरीक होने चाईबासा से स्कार्पियो (जेएच06डी-5111) से शहर आ रहे थे। बाबूलाल सोरेन फॉरच्यूनर (जेएच05एडब्ल्यू-2211) से एक कार्यक्रम में शामिल होने जादूगोड़ा जा रहे थे।
झूठा आरोप लगाया जा रहा है
इधर, बाबूलाल सोरेन ने बताया कि सुजीत द्वारा मारपीट की बात झूठी है। सुजीत ने अपनी गाड़ी गलत स्थान पर खड़ी की थी। उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा, तो सुजीत ने जातिसूचक गालीदी।
पत्रकार द्वारा शिकायत नहीं की गई है। घटना सुंदरनगर चौक पर हुई है। लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
केएन ओझा, सुंदरनगर थाना प्रभारी।