पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Miss Jamshedpur Was The Selection The Models Showed Rap Talent

मिस जमशेदपुर का हुआ चयन, रैप पर मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. शहर की उदीयमान मॉडलों का मुरीद बना जमशेदपुर। शनिवार शाम ओआईआईएफटी बिष्टुपुर की ओर से एक्सएलआरआई के टाटा प्रेक्षागृह में सजी मिस जमशेदपुर की शाम में शहर की सौंदर्य बालाओं ने रैंप पर कैटवॉक की। विभिन्न सीक्वेंस के बाद रात साढ़े दस बजे मिस जमशेदपुर के नाम की घोषणा की गई। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की छात्रा अंकिता मिश्रा मिस जमशेदपुर बनीं। फर्स्ट रनर अप का खिताब कारमेल जूनियर कॉलेज की छात्रा अमृता कौर और सेकेंड रनर अप का खिताब पूजा पॉल को मिला। मिस एशिया पेसिफिक (2012) हिमांगिनी सिंह ने विजेताओं को ताज पहनाया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित थे। जूरी सदस्यों में अभिषेक दत्ता, सुखमीत वालिया, अरविंद, रूपा दूबे, पाखी भरतिया, विवेेक बर्मन, प्रतिभा मोहंती शामिल थे। समारोह की एंकरिंग टीना मुखर्जी और लियो ने किया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर था।
इंट्रोडक्शन राउंड से हुआ शुभारंभ
पहले इंट्रोडक्शन राउंड में जैसे ही शहर की 18 खूबसूरत परियां रैम्प पर उतरी, सबने इनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। चेस, कार्निवल और इंडो वेस्टर्न कॉस्टयूम में सजी इन सौंदर्य बालाओं ने अपना परिचय देकर अपना आत्मविश्वास दर्शाया। वैसे कई प्रतिभागियों के आत्मविश्वास रैंप पर बिखरे भी। इस मौके पर बतौर जूरी उपस्थित मिस एशिया पेसिफिक हिमांगिनी सिंह लौहनगरी की बालाओं के हौसले की कायल दिखी। दूसरे राउंड में 18 प्रतिभागियों में से 12 प्रतिभागियों को इंट्री मिली। दूसरे राउंड में जूरी के सदस्यों ने 12 प्रतिभागियों से सवाल पूछे, जिसमें कई ने कॉन्फिडेंट के साथ जवाब दिया तो कुछ नर्वस भी दिखी। इन 12 प्रतिभागियों ने परंपरागत परिधानों को रैंप पर पेश किया। इसमें ट्राइबल परिधानों से लेकर ब्राइडल (शादी) परिधानों के खूबसूरत रंग भी थे। सवाल जवाब के आधार पर अंतिम छह फाइनलिस्ट का चयन किया गया। अंतिम छह में पहुंचने वालों में निशि कुमारी, पूजा पॉल, अमृता कौर, अंकिता कुमारी, राधिका लोधा और अंकिता मिश्रा थी।
18 फाइनलिस्ट
सिमरन बानो, जसलीन कौर, निशि कुमारी, पूजा पॉल, आर. कमला, श्रुति पॉल, शिवानी, रिकिता पटनायक, संगीता सिंह, अमृता कौर, प्रिया दूबे, अंकिता कुमारी, स्वाति चौहान, राधिका लोधा, अंकिता सरकार, प्रज्ञा सिंह, अंकिता मिश्रा और प्रगति झा
दूसरे राउंड की 12 फाइनलिस्ट
सिमरन बानो, निशि कुमारी, पूजा पॉल, आर.कमला, श्रुति पॉल, शिवानी भंज, संगीता सिंह, अमृता कौर, अंकिता कुमारी, राधिका लोधा, अंकिता मिश्रा और प्रगति झा
दिल भी टूटे : अंतिम 12 में नहीं पहुंच पाने की वजह से एक प्रतिभागी रिकिता पटनायक के ऐसे दिल टूटे कि उन्होंने जूरी के फैसले पर सवाल उठाये।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।