पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • No Shrinking Sense Of Potatoes, Being Sold At Rs 35 A Kg

नहीं घट रहा आलू का भाव, बिक रहा 35 रुपए किलो, वसूले जा रहे ज्यादा दाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल में व्यापरियों की हड़ताल का बहाना बनाकर शहर के खुदरा आलू विक्रेता मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। शनिवार को शहर के साकची, बिष्टुपुर, मानगो, सोनारी, कदमा, जुगसलाई, गोलमुरी, टेल्को आदि क्षेत्रों में 30 से 35 रुपए प्रति किलो के दर से आलू बिका, जबकि शनिवार को शहर के थोक मंडी में गोल आलू 22 रुपए और केवाई (यूपी) आलू 24 रुपए किलो की दर से बिका।
खुदरा व्यापारी आलू की कमी होने के बात कहकर रविवार से आलू और महंगा करने की बात कर रहे हैं। इधर, थोक व्यापरियों का कहना है कि शहर में आलू का स्टॉक है, लेकिन थोड़ा कम है। दूसरी ओर, शनिवार को बंगाल के व्यापरियों का हड़ताल भी समाप्त हो गया है। रविवार शाम या फिर सोमवार सुबह से आलू की आवक सामान्य होने की उम्मीद है। ऐसे में शहर में आलू की कमी होने की कोई संभावना नहीं है।
आलू पर प्रशासन मौन

लगभग दो महीने से शहर में आलू के रेट को लेकर लोग परेशान हैं और प्रशासन मौन है। प्रशासन के वरीय अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि खुदरा व्यापरियों के रेट पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में वे ठोस कार्रवाई नहीं कर सकते। लेकिन लोगों को उचित दर पर आलू मिले, इसके लिए सुविधा केंद्र खोल सकते हैं।
बंगाल सरकार के कारण कीमत पर पड़ रहा असर

शहर में आलू का स्टाक है लेकिन थोड़ा कम है। बंगाल के व्यापरियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। सोमवार से आवक सामान्य होने की उम्मीद है। ऐसे में आलू की कमी शहर में नहीं होने वाली है। शनिवार को थोक भाव में गोल आलू 22 रुपए तथा केवाई 24 रुपए प्रति किलो के दर से बिका है। बंगाल सरकार के कारण आलू के दाम बढ़ रहे हैं और जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अनिल कुमार साहु, थोक आलू विक्रेता संघ के प्रमुख