पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केयू में कल से होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, विद्यार्थी कर सकेंगे पंजीयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) में सत्र 2014-17 के स्नातक के विद्यार्थी 20 सितंबर से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। केयू के परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक में प्रतिष्ठा (ऑनर्स), सामान्य और स्व वित्तपोषित (सेल्फ फाइनांस) कोर्स के छात्रों को पंजीयन करवाना अनिवार्य है। विभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। पंजीयन नहीं करवाने वाले छात्र आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। विद्यार्थी केयू की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोल्हान यूनिवर्सिटी डॉट एसी डॉट इन पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऐसे करें पंजीयन
केयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर अंडर ग्रेजुएट कोर्स फॉर सेशन 2014-17 को चुनें। लॉगइन के लिए क्रिएट एन एकाउंट पर क्लिक करें और यूजर आईडी व पासवर्ड बनाएं और लॉगइन करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर रजिस्ट्रेशन में एप्लीकेशन टाइप में जाकर रजिस्ट्रेशन को चुनें। कोर्स टाइप में अंडर ग्रेजुएट चुनें। कोर्स नेम में ऑर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम को चुनें। इसके बाद स्टार्ट द एप्लीकेशन प्रॉसेस पर क्लिक करें। तदुपरांत, दिए गए निर्देश के अनुसार जानकारी दें और नेक्स्ट पर क्लिक करें। इसके बाद स्कैन की हुई इंटर की मार्कशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट को अपलोड करेंं।
कॉलेज और सब्सिडियरी का ब्योरा भरें और नेक्स्ट क्लिक कर जेनरेट चालान को चुनें। इसके बाद इनरॉलमेंट टिकट का पृष्ठ आएगा। इसका रजिस्ट्रेशन पीडीएफ और चालान पीडीएफ को डाउनलोड कर प्रिंट कर लें। चालान को अपने कॉलेज के बैंक में शुल्क के साथ जमा करें। चालान की कॉपी, प्रिंट किया हुआ रजिस्ट्रेशन फॉर्म, ऑरिजनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट व मार्कशीट की कॉपी के साथ 30 नवंबर तक कॉलेज में जमा कर दें। कॉलेज को जमा किया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म 10 दिसंबर तक यूनिवर्सिटी में जमा कराना अनिवार्य है।