पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सली क्षेत्रों में पैदल चलेंगे कर्मी, ईवीएम के साथ बूथों की ओर रवाना हुए चुनाव कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/सरायकेला. ईचागढ़ विधान सभा के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के मतदान कर्मियों को पैदल ही चलने का निर्देश जारी किया गया है। वे क्लस्टर से केंद्र तक पैदल चलेंगे। प्रशासन ने उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों का प्रयोग करने को मना किया है। कर्मियों को दल बनाकर चलने को कहा गया है।
सामग्री के साथ 1290 कर्मी हुए रवाना
तीसरे चरण में ईचागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से वोटिंग प्रारंभ हो जाएगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए काशीसाहू कॉलेज परिसर से सोमवार को 1290 मतदानकर्मियों को पूरे सामग्री के साथ रवाना किया गया। मतदान दल में आवश्यकतानुसार जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों को ट्रेंड किया गया है। मतदान सामग्रियों के वितरण को लेकर काशी साहू कॉलेज परिसर में सुबह से शाम लगभग तीन बजे तक कर्मियों की भीड़ लगी रही। उपायुक्त चंद्रशेखर एवं एसडीओ संजीव कुमार बेसरा ने रवाना हाेनेवाले कर्मियों से कहा कि कर्मियों को नियम कानून में रहते हुए कार्य को पूरा करना है।
कर्मियों को मिली ईवीएम
मतदानकर्मियों को स्थानीय सामुदायिक भवन परिसर से ईवीएम उपलब्ध कराई गई। पूरे ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 285 मतदान केंद्रों पर 285 सीयू एवं 570 बीयू लगाए जाएंगे। इसके अलावे 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम भी तैयार हैं, जो विशेष अवस्था में कार्य करेंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।